• 20/10/2023

साइंटिस्ट बहु ने केमिकल से किया कत्ल, 20 दिन में 5 लोगों उतारा मौत के घाट

साइंटिस्ट बहु ने केमिकल से किया कत्ल, 20 दिन में 5 लोगों उतारा मौत के घाट
Spread the love

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की वारदात को और किसी ने नहीं बल्कि परिवार की बहू ने ही अंजाम दिया। रिश्तों में आई कटुता के जहर को खत्म करने के लिए साइंटिस्ट बहु ने एक ऐसे जहर का इस्तेमाल किया जिससे सब हैरान हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम संघमित्रा है, जो कि पेशे से एक कृषि वैज्ञानिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघमित्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जिसकी वजह से वह परेशान थी। इसी तनाव की वजह से उसके पिता ने भी 5 महीने पहले आत्महत्या कर लिया था। इसके लिए वह ससुराल वालों को गुनाहगार मानती थी।

उनसे बदला लेने के लिए उसने अपनी एक रिश्तेदार रोजा के साथ प्लान बनाया। गूगल में सर्च किया और फिर धीरे-धीरे मौत देने वाले ऐसे जहर थैलियम का इस्तेमाल किया जो रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन था। उसने रोजा के साथ मिलकर 20 सितंबर को सबसे पहले ससुर शंकर और सास विजया को खाने में जहर दिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बीमारी की वजह पता नहीं चल पाई। 26 और 27 सितंबर को दोनों की मौत हो गई। फिर 8 अक्टूबर को ननद कोमल, 14 अक्टूबर को सास की बहन वर्षा और 15 अक्टूबर को पति रोशन ने भी दम तोड़ दिया।

पीएम रिपोर्ट में शरीर में जहरीले कैमिकल की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो थेलियम के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बहु संघमित्रा से गहन पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि हत्या में रोजा ने उसका सहयोग किया था। जिस पर पुलिस ने रोजा को भी गिरफ्तार कर लिया।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…