• 20/10/2023

साइंटिस्ट बहु ने केमिकल से किया कत्ल, 20 दिन में 5 लोगों उतारा मौत के घाट

साइंटिस्ट बहु ने केमिकल से किया कत्ल, 20 दिन में 5 लोगों उतारा मौत के घाट
Spread the love

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की वारदात को और किसी ने नहीं बल्कि परिवार की बहू ने ही अंजाम दिया। रिश्तों में आई कटुता के जहर को खत्म करने के लिए साइंटिस्ट बहु ने एक ऐसे जहर का इस्तेमाल किया जिससे सब हैरान हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम संघमित्रा है, जो कि पेशे से एक कृषि वैज्ञानिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघमित्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जिसकी वजह से वह परेशान थी। इसी तनाव की वजह से उसके पिता ने भी 5 महीने पहले आत्महत्या कर लिया था। इसके लिए वह ससुराल वालों को गुनाहगार मानती थी।

उनसे बदला लेने के लिए उसने अपनी एक रिश्तेदार रोजा के साथ प्लान बनाया। गूगल में सर्च किया और फिर धीरे-धीरे मौत देने वाले ऐसे जहर थैलियम का इस्तेमाल किया जो रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन था। उसने रोजा के साथ मिलकर 20 सितंबर को सबसे पहले ससुर शंकर और सास विजया को खाने में जहर दिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बीमारी की वजह पता नहीं चल पाई। 26 और 27 सितंबर को दोनों की मौत हो गई। फिर 8 अक्टूबर को ननद कोमल, 14 अक्टूबर को सास की बहन वर्षा और 15 अक्टूबर को पति रोशन ने भी दम तोड़ दिया।

पीएम रिपोर्ट में शरीर में जहरीले कैमिकल की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो थेलियम के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बहु संघमित्रा से गहन पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि हत्या में रोजा ने उसका सहयोग किया था। जिस पर पुलिस ने रोजा को भी गिरफ्तार कर लिया।

Related post

GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में पर्स-ATM कार्ड चुराकर खातों से उड़ाता था रकम, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में पर्स-ATM कार्ड चुराकर…

Spread the loveभिलाई। भिलाई में GRP ने ट्रेन में यात्रियों के पर्स और ATM कार्ड चोरी कर उनके खातों से रकम निकालने…
CG-चाकू बाजी से फिर थर्रा उठी राजधानी, दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, एक की हालत नाजुक

CG-चाकू बाजी से फिर थर्रा उठी राजधानी, दो युवकों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना…
आज सावन के आखिरी सोमवार जरूर करें ये काम, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी परेशानियां!

आज सावन के आखिरी सोमवार जरूर करें ये काम,…

Spread the loveरायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। आज सावन का आखिरी…