• 20/10/2023

ED Raid: छत्तीसगढ़ में BJP नेता और कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई शहरों में चल रही कार्रवाई

ED Raid: छत्तीसगढ़ में BJP नेता और कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई शहरों में चल रही कार्रवाई
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ मे कई जगह छापामार कार्रवाई की है। ईडी की यह कार्रवाई राइस मिलर्स और कारोबार से जुड़े हुए लोगों पर की गई है। ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर, दुर्ग और कोरबा में छापा मारा है।

जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम रायपुर के तिल्दा-नेवरा में तिरुपति राइस मिल, अमित चावल उद्योग, दुर्ग में राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा के भिलाई और दुर्ग स्थित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं राइस मिलर और होटल कारोबारी कमल अग्रवाल के सभी ठिकानों, कोरबा में बीजेपी के कोषाध्यक्ष और राइस मिलर गोपाल मोदी के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई नान घोटाले को लेकर की जा रही है। प्रदेश में 20 जगहों पर एक साथ ईडी की कार्रवाई चल रही है।

इससे पहले ईडी छत्तीसगढ़ में कोल लेवी घोटाला, शराब घोटाला, डीएमएफ और ऑन लाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक के मामले में छापामार कार्रवाई कर चुकी है। इन मामलों से जुड़े अफसर, कारोबारी सहित कई लोग जेल में हैं।

Related post

सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश

सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर…

Spread the loveरायपुर :- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में भारतीय…
CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से हुआ अद्भुत महा अभिषेक, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से…

Spread the love राजनांदगांव। शहर की शिवलिंगाकार मां पाताल भैरवी मंदिर में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दश्मी तिथि को…
मुख्यमंत्री साय ने किया जशपुर: एक परिचय पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने किया जशपुर: एक परिचय पुस्तक का…

Spread the love00 जशपुर की विशिष्ट पहचान और विकास की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने लाने में उपयोगी सिद्ध होगा प्रकाशन…