• 28/10/2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा मुफ्त, राहुल गांधी ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा मुफ्त, राहुल गांधी ने की घोषणा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल दिया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर कांग्रेस ने मुफ्त शिक्षा का बड़ा वादा किया है। छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कांकेर के भानुप्रतापपुर में दो बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों की कर्जमाफी, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए मानक बोरी और लघु वनोपज में न्यूनतम समर्थन मूल्य से दस रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।

इस दौरान राहुल ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।”

Related post

आज का पंचांग 22 जुलाई 2026: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज का पंचांग 22 जुलाई 2026: आषाढ़ मास के…

Spread the loveAaj Ka Panchang 22 July 2026 (पंचांग 22 जुलाई 2026): आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के…
Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: जानें किस राशि…

Spread the love Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: कलवैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12…
सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…