• 28/10/2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा मुफ्त, राहुल गांधी ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा मुफ्त, राहुल गांधी ने की घोषणा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल दिया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर कांग्रेस ने मुफ्त शिक्षा का बड़ा वादा किया है। छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कांकेर के भानुप्रतापपुर में दो बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों की कर्जमाफी, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए मानक बोरी और लघु वनोपज में न्यूनतम समर्थन मूल्य से दस रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।

इस दौरान राहुल ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।”

Related post

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव…

Spread the loveo शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया कवर्धा। डिप्टी सीएम…
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए, राजनीतिक बयानबाजी से सच नहीं बदलता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों…

Spread the loveकांग्रेस की राजनीति का पुराना चरित्र ‘फूट डालो और राज करो’, जहां जाते हैं वहां गुटबाजी करते हैं :…
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…..

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका शिक्षक दिवस के अवसर पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में…