• 28/10/2023

साल का आखरी चंद्रग्रहण आज, जानें कब बंद होंगे मंदिरों के पट

साल का आखरी चंद्रग्रहण आज, जानें कब बंद होंगे मंदिरों के पट
Spread the love

सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद अब साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर शनिवार को पड़ने जा रहा है। इस बार यह ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को 1ः06 बजे शुरु होकर 2:22 मिनट पर खत्म होगा। 1 घंटा 19 मिनट का यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

कहां-कहां दिखाई देगा

मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण भारत के अलावा एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर के साथ ही अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य होगा या नहीं

यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल देश में मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है। सूतक 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ होगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे।

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…