• 30/10/2023

बड़ी घोषणाएं: छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी, 200 यूनिट बिजली बिल माफ, छात्रों और व्यवसाइयों के लिए भी कांग्रेस ने की बड़ी घोषणाएं

बड़ी घोषणाएं: छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी, 200 यूनिट बिजली बिल माफ, छात्रों और व्यवसाइयों के लिए भी कांग्रेस ने की बड़ी घोषणाएं
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक के बाद एक लगातार कई घोषणाएं कर दी है। अब कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने पर गैस सिलेंडर में 500 रुपये की सब्सिडी देने की बड़ी घोषणा की है। ये सब्सिडी महतारी न्याय योजना के तहत दी जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 42 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। ये घोषणाएं खैरागढ़ के जालबांधा पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि  छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय हायर सेकंड्री स्कूलों को आत्मानंद स्कूल के तहत अपग्रेड किया जाएगा। प्रदेश में 700 नए ग्रामीण पार्क बनाए जाएंगे। यही नहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े मालिकों के मोटरयान टैक्स को माफ किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों का निशुल्क इलाज होगा। महिला स्वयं सहायता समूह का भी ऋण माफ होगा।

राहुल गांधी ने की थी ये घोषणाएं

इससे ठीक पहले छत्तीसगढ़ के दो दिन दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा, किसानों का ऋण फिर से माफ करने, धान के समर्थन मूल्य को 3000 रुपये तक ले जाए जाने की घोषणा की थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने, मजदूरों को न्याय योजना के तहत 7 हजार सालाना की जगह 10 हजार रुपये सलाना देने की घोषणाएं की थी।

Related post

राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री…

Spread the love रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में 15 अधिकारियों का हुआ तबादला

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में 15 अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर। डीजीपी अरुण देव गौतम ने आदेश जारी करते हुए 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए अलग-अलग जगहों…
Police Transfer : रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले

Police Transfer : रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल,…

Spread the loveरायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने…