• 30/10/2023

Ghaziabad Encounter: बीटेक की छात्रा के हत्यारों का एनकाउंटर, एक की मौत.. दूसरे के पैर में लगी गोली

Ghaziabad Encounter: बीटेक की छात्रा के हत्यारों का एनकाउंटर, एक की मौत.. दूसरे के पैर में लगी गोली
Spread the love

दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में 25000 रुपये के इनामी बदमाश जितेन्द्र उर्फ जीतू को मार गिराया है। लूट के दौरान ऑटो से गिरी इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति सिंह की मौत के मामले में आरोपी फरार था। इस मामले में एक और आरोपी बोबिल उर्फ बलबीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मारे गए बदमाश जितेन्द्र उर्फ जीतू के ऊपर तकरीबन दर्जन भर मामले दर्ज हैं, जिनमें आधा दर्जन मामले लूट के हैं।

27 अक्टूबर को इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति सिंह हापुड़ की बस पकड़ने के लिए ऑटो से बस स्टैंड जा रही थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने बाइक से पीछा किया। ऑटो से जा रही छात्रा से आरोपियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। लूट का विरोध करने के दौरान वो ऑटो से नीचे गिर गई। जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

उधर मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी बोबिल उर्फ बलबीर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बलबीर के पैर में गोली लगी थी। बाइक चला रहा उसका साथी जितेन्द्र भागने में कामयाब रहा था। जिसे पुलिस ने आज मुठभेड़ में मार गिराया।

Related post

स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ

स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से…

Spread the loveस्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ – मासिक खपत के आंकड़ों में…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की…

Spread the loveसत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…