• 30/10/2023

MLA का घर फूंका: मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों ने NCP विधायक के घर पर लगाई आग, परिवार था अंदर

MLA का घर फूंका: मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों ने NCP विधायक के घर पर लगाई आग, परिवार था अंदर
Spread the love

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हमला कर दिया। आंदोलनकारियों की भीड़ ने विधायक के घर पर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी।

आगजनी की घटना के बाद विधायक प्रकाश सोलंके का बयान आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों ने जब हमला किया तब वे और उनका परिवार घर के अंदर था। उन्होने कहा कि सौभाग्य से परिवार का कोई भी सदस्य या काम करने वाले कर्मचारी इस हमले में घायल नहीं हुए। विधायक ने आगे कहा कि आग की वजह से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़े: Big Breaking: सांसद को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार पर निकले थे तब हुआ हमला

एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर आगजनी की घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आया है। शिंदे ने कहा कि मराठा मोर्चा के संयोजक मनोज जरांगे पाटिल को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। सीएम शिंदे ने आगे कहा कि मराठा आरक्षण के आंदोलनकारी मनोज जरांगे को सरकार को समय देना चाहिए।

आपको बता दें महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। मराठा समुदाय शिक्षा और नौकरियों में पिछड़े वर्ग की तरह ही आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहा है।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…