• 30/10/2023

Big Breaking: सांसद को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार पर निकले थे तब हुआ हमला

Big Breaking: सांसद को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार पर निकले थे तब हुआ हमला
Spread the love

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार करने निकले सांसद पर जानलेवा हमला हुआ है। केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति के सांसद के. प्रभाकर रेड्डी पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सांसद प्रभाकर रेड्डी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहां मौजूद लोगों ने चाकू मारने वाले शख्स को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर सांसद को इलाज के लिए गजवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उऩकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: MLA का घर फूंका: मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों ने NCP विधायक के घर पर लगाई आग, परिवार था अंदर

बताया जा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब सांसद दोलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर की पहचान जी. राजू के रुप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने सांसद पर हमला किस वजह से किया।

आपको बता दें प्रभाकर रेड्डी को बीआरएस ने दुब्बक विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Ghaziabad Encounter: बीटेक की छात्रा के हत्यारों का एनकाउंटर, एक की मौत.. दूसरे के पैर में लगी गोली

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…