• 30/10/2023

Breaking: अमित जोगी पाटन से सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, नामांकन किया दाखिल

Breaking: अमित जोगी पाटन से सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, नामांकन किया दाखिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अमित जोगी ने अपनी ताल ठोंककर चौंका दिया है। जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले रविवार को जेसीसीजे ने पाटन सीट से शीतकरण महिलांग के नाम का ऐलान किया था।

अमित जोगी के अलावा जोगी परिवार से मां रेणु जोगी को कोटा से और पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनाव लड़ रही हैं। जेसीसीजे ने प्रदेश में अब तक 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।

आपको बता दें प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा से विजय बघेल के बाद अब अमित जोगी ने चुनावी ताल ठोक दी है। जिसके बाद अब देश भर की निगाहें पाटन सीट पर ही अटक गई है।

आपको बता दें पाटन सहित प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं पहले चरण की 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…