• 31/10/2023

कांग्रेस के बागी विधायक बीजेपी में शामिल, प्रदेश प्रभारी ने पहनाया भगवा गमछा

कांग्रेस के बागी विधायक बीजेपी में शामिल, प्रदेश प्रभारी ने पहनाया भगवा गमछा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सामरी विधायक चिंतामणि महाराज आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिए। अंबिकापुर में आयोजित परिवर्तन महासंकल्प रैली में चिंतामणि महाराज ने बीजेपी प्रवेश किया। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

चिंतामणि महाराज 11 साल पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साल 2013 में कांग्रेस की सीट पर वो लुंड्रा विधानसभा से विधायक चुने गए। साल 2018 में कांग्रेस ने उन्हें सामरी विधानसभा से टिकट दी और उन्होंने यहां से भी जीत हासिल की। इस साल कांग्रेस ने उनकी टिकट काटकर विजय पैकरा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से चिंतामणि लगातार नाराज चल रहे थे।

 

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…