• 31/10/2023

Gang Rape: मूक-बधिर बच्ची के साथ गैंगरेप, 3 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, 1 गिरफ्तार

Gang Rape: मूक-बधिर बच्ची के साथ गैंगरेप, 3 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, 1 गिरफ्तार
Spread the love

बिहार के सुपौल में एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 12 साल की नाबालिग के साथ तीन लड़कों ने बारी बारी से रेप किया। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक नाबालिग मवेशी चराने के लिए बीएमपी कैंप के पीछे बालू के टीला पर गई थी। उसी दौरान वहां मौजूद युवकों ने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लड़कों ने नाबालिग की चीख सुनकर वहां पहुंचे। लोगों के पहुंचते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन तीनों आरोपियों को पहचान लिया गया है।

घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों ने बदहवास हालत में पड़ी हुई नाबालिग को वहां से उठाया और घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नाबालिग की स्थिति ठीक नहीं है।

परिजनों की शिकायत मिलते ही भीमनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।pe

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…