• 02/11/2023

विपक्षी नेताओं का iPhone हैकिंग अलर्ट मामला, केन्द्र सरकार ने Apple से पूछा- हमला सरकार प्रायोजित था.. इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे

विपक्षी नेताओं का iPhone हैकिंग अलर्ट मामला, केन्द्र सरकार ने Apple से पूछा- हमला सरकार प्रायोजित था.. इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे
Spread the love

विपक्षी नेताओं के iPhone पर हैकिंग अलर्ट ‘सरकार प्रायोजित हमले’ के मामले में केन्द्र सरकार एक्शन में आ गई है। केन्द्र सरकार ने मोबाइल निर्माता कंपनी Apple को सवाल भेजे हैं। आईटी मंत्रालय ने एप्पल से सवाल किया है कि आप इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे कि हमला सरकार प्रायोजित था?

सरकार द्वारा सवाल किया गया, “आप (Apple) किस आधार पर इस नतीजे पर पहुंचे कि फोन को रिमोट से एक्सेस किया जाएगा, संवेदनशील डेटा लीक किया जाएगा? क्या आपके पास इसका सबूत है?’

आपको बता दें मंगलवार को विपक्ष के कुछ सांसदों ने कहा था कि मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने उनके iPhone को हैक करने की कोशिश किए जाने का अलर्ट भेजा है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, AIMIM सांसद असुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस सांसद शशि थरुर, पवन खेड़ा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर एप्पल द्वारा भेजे गए अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इनके अलावा आप सांसद राघव चड्डा, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दावा किया था कि उनके iPhone में भी अलर्ट आया है।

इस मामले में कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा था कि जब हम अडानी का मुद्दा उठाते हैं तब आईटी, सीबीआई, स्नूपिंग सभी एक साथ आ जाते हैं। पहले मैं सोचता था कि पीएम मोदी नंबर एक पर हैं और अडानी दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन अब मुझे लगता है कि अडानी पहले नंबर पर हैं और मोदी नंबर दो पर हैं।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…