• 02/11/2023

केजरीवाल ED के सामने नहीं होंगे पेश, नोटिस को ही बता दिया गैरकानूनी

केजरीवाल ED के सामने नहीं होंगे पेश, नोटिस को ही बता दिया गैरकानूनी
Spread the love

कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने आज पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने ईडी को समन नोटिस का जवाब भेजा है। जिसमें उन्होंने नोटिस को गैरकानूनी बताते हुए उसे वापस लेने के लिए कहा है। केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी औऱ राजनीति से प्रेरित बताया है।

केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में कहा, “समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।”

अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी को समन नोटिस के बदले भेजे गए जवाब के बाद माना जा रहा है कि वो जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे और मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि केजरीवाल आज मध्य प्रदेश जा सकते हैं। सिंगरौली में पार्टी की उम्मीदवार और प्रदेश की संयोजक रानी अग्रवाल के नामांकन में शामिल हो सकते हैं।

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…