• 07/11/2023

छत्तीसगढ़ में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल, पहले चरण में पूर्व सीएम और 3 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

छत्तीसगढ़ में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल, पहले चरण में पूर्व सीएम और 3 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान के दौरान सुकमा जिले के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। आईईडी की चपेट में आने से चुनावी ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। मीडिया से बात करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ में जिन सीटों पर मतदान चल रहा है उनमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटें शामिल हैं। जिनमें राजनांदगांव से पूर्व मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह, मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा और मंत्री कवासी लखमा कोंटा, मंत्री मोहन मरकाम कोंडागांव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके भाग्य का फैसला आज मतदाता करेंगे। पहले चरण में 40 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मतदाताओं से वोटिंग की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई!”

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…