• 28/11/2023

शुभ-मंगल: उत्तरकाशी टनल की खुदाई पूरी, कुछ ही देर में मजदूरों को निकाला जाएगा बाहर

शुभ-मंगल: उत्तरकाशी टनल की खुदाई पूरी, कुछ ही देर में मजदूरों को निकाला जाएगा बाहर
Spread the love

उत्तराखंड के उत्तराकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। बीते 17 दिनों से टनल में चल रही खुदाई पूरी हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान टनल के अंदर उतर गए हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम भी अंदर पहुंच गई है।

टनल के अंदर स्ट्रेचर, गद्दों औऱ रस्सियों के बंडल को अंदर ले जाया गया है। जिनकी मदद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान एक-एक कर मजदूरों को बाहर निकालेंगे। मजदूरों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंच गई है। 41 मजदूरों के लिए 41 एंबुलेंस लगाई गई है। अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरोडोर बनाया गया है। ताकि मजदूरों को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सके।

 

 

Related post

Aaj Ka Panchang16 June 2026: जानिए दिन- मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang16 June 2026: जानिए दिन- मंगलवार का…

Spread the loveAaj Ka Panchang16 June 2026। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक। द्वितीया…
Aaj Ka Rashifal : आज 16 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 16 जून को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 16 June 2026 : आज 16 जून के दिन मंगलवार है। आज मंगलवार के दिन बजरंगबली…
Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं…

Spread the loveसोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पिकअप वाहन…