• 28/11/2023

रामनवमी-जन्माष्टमी सहित कई छुट्टियां खत्म, ईद-बकरीद पर 3-3 दिन और मुहर्रम पर 2 दिन अवकाश, मुस्लिम इलाकों और उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी

रामनवमी-जन्माष्टमी सहित कई छुट्टियां खत्म, ईद-बकरीद पर 3-3 दिन और मुहर्रम पर 2 दिन अवकाश, मुस्लिम इलाकों और उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी
Spread the love

साल 2024 की छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी करते ही बिहार में बवाल मच गया है। नीतीश सरकार ने राज्य में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और रामनवमी जैसे त्योहारों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ ईद, बकरीद में 3-3 दिन और मुहर्रम में 2 दिन अवकाश की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों और उर्दू स्कूलों  में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस फैसले के बाद बीजेपी ने नीतीश सरकार पर राज्य को इस्लामिक स्टेट बनाने का आरोप लगाया है।

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उर्दू स्कूलों में जुमे यानि शुक्रवार के दिन अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन इलाकों में मुस्लिमों की आबादी ज्यादा होगी वहां भी शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बढ़ाई छुट्टियां

इसके अलावा ईद में 3 दिन, बकरीद में 3 दिन, मुहर्रम में 2 दिन, शब-ए-बारात, चेहल्लुम, हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर 1-1 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

ये छुट्टियां भी खत्म

वहीं दूसरी तरह बिहार सरकार ने मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, रामनवमी, तीज, जीतिया, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टिया खत्म कर दी है। इसके साथ ही दीपावली जैसे त्योहारों की छुट्टियों में कटौती की गई है। इसके साथ ही महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर के अवकाश को भी खत्म कर दिया गया है। 

बिहार सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमारी की सरकार ने हिन्दू विरोधी मानसिकता और हिन्दुओं की भावनाओं को आघात पहुंचाने का निर्णय लिया है। हिन्दुओं के त्योहारों की छुट्टियों में कटौती की गई है। वहीं मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है।

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को तुष्टिकरण का सरदार बताया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा, “तुष्टिकरण के सरदार-बिहार के कुर्सी कुमार” एकबार फिर चाचा-भतीजे की सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया। एक तरफ स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई जा रही हैं,वहीं हिंदु त्योहारों में छुट्टियां खत्म की जा रही हैं। लानत है वोटबैंक के लिए सनातन से घृणा करने वाली सरकार को।”

 

 

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…