• 08/12/2023

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द, कैश फॉर क्वेरी मामले में गई सांसदी

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द, कैश फॉर क्वेरी मामले में गई सांसदी
Spread the love

कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हुई है। मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। मामले में एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। रिपोर्ट पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई। इस दौरान स्पीकर ओम बिड़ला ने महुआ मोइत्रा को बोलने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि महुआ कमेटी के सामने अपनी बात रख चुकी हैं।

संसद सदस्यता रद्द होने पर महुआ मोइत्रा ने कहा कि मैंने अडानी का मुद्दा उठाया था, इस वजह से मुझे संसद की सदस्यता से बर्खास्त किया गया। एथिक्स कमिटी के सामने मेरे खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं था.. कोई सबूत नहीं थे। बस उनके पास केवल एक ही मुद्दा था कि मैंने अडाणी का मुद्दा उठाया था।

आपको बता दें बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर के अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी के सामने पिछले महीने महुआ मोइत्रा पेश हुई थी। समिति के 6 सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में वोट किया था। इसमें कांग्रेस से निलंबित सांसद परणीत कौर भी शामिल थीं। वहीं समिति के 4 सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति नोट दिए थे।

Related post

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ योग, नक्षत्र, राहुकाल सहित संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत…

Spread the loveAaj Ka Panchang 26 July 2026 (पंचांग 26 जुलाई 2026): आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि के साथ रविवार…
Aaj Ka Rashifal : आज 26 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 26 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 26 July 2026 : आज 26 जुलाई के दिन रविवार है। आज रविवार के दिन सूर्य…
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love  रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक…