• 12/12/2023

मां को मिली बेटे के ‘गलती’ की सजा, दबंगों ने पीटा और नग्न कर घुमाया

मां को मिली बेटे के ‘गलती’ की सजा, दबंगों ने पीटा और नग्न कर घुमाया
Spread the love

कर्नाटक के बेलगावी से बेहद शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बेटे की ‘गलती’ पर दबंगों ने उसकी मां का चीरहरण कर उसे नग्न घुमाया और एक खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। बेटे की गलती सिर्फ इतनी सी थी कि वो वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। लड़की की सगाई होने वाली थी, इससे पहले दोनों फरार हो गए। जानकारी मिलते ही लड़की के परिवार वाले लड़के के घर पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं उन्होंने उसकी मां के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और नग्र कर उसे घुमाया। उसके बाद एक खंबे में बांधकर उन्होंने उसकी पिटाई भी की।

घटना के बाद महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बेलगाम में एक महिला को निर्वस्त्र कर खंभे से बांधना और उसके साथ मारपीट करना बेहद अमानवीय है। इसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। हमारी सरकार किसी भी कारण से ऐसे घृणित कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मामले के सिलसिले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी पूरी जिम्मेदारी है।”

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…