• 13/12/2023

CM के शपथ से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 1 जवान शहीद, 1 घायल

CM के शपथ से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 1 जवान शहीद, 1 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज शाम विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन इससे ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में बड़ा हमला किया है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में 1 जवान शहीद हो गया है वहीं एक घायल हुआ है।

घटना छोटे डोंगर के आमदई माइंस क्षेत्र की है। नक्सलियों ने यहां आईईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में सीएएफ 9 वीं बटालियन के दो जवान आ गए। इस नक्सली घटना में जांजगीर-चांपा के हसौद का रहने वाला जवान कमलेश साहू शहीद हो गया। वहीं बालोद निवासी जवान विनय कुमार घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें इससे पहले आमदई माइंस में आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…