• 14/12/2023

किसानों के लिए खुशखबरी: इस दिन मिलेगा 2 साल का बकाया धान बोनस, 18 लाख गरीबों को PM आवास की स्वीकृति

किसानों के लिए खुशखबरी: इस दिन मिलेगा 2 साल का बकाया धान बोनस, 18 लाख गरीबों को PM आवास की स्वीकृति
Spread the love

छत्तीसगढ़ की नवगठित विष्णुदेव साय सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज हुई। बैठक में 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी दिया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक के बाद आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।

सीएम ने कहा, “पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार में जो 18 लाख गरीब लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए थे, उन्हें मकान देने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर भाजपा का जो मुख्यमंत्री होगा वो सबसे पहला काम 18 लाख आवास को स्वीकृत करने का काम करेगा।”

सीएम साय ने आगे कहा, “छत्तीसगढ़ की 18 लाख गरीब जनता को उसका हक प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। पिछली सरकार ने पूरे प्रदेश को आर्थिक रुप से खोखला कर दिया है। इतना बड़ा जनादेश छग के मतदाताओं ने भाजपा को दिया है। हम मोदी की गारंटी में जो वादा छग की जनता से किए हैं वो सब वादे आने वाले पांच सालों में पूरा करेंगे।”

Related post

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार…

Spread the loveधमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही…
CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24 लाख कैश और नक्सलियो का डंप हथियार जब्त

CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24…

Spread the loveनारायणपुर।  नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब उनके पीछे छोड़ गए सामग्रियों को ढूंढने में सुरक्षाबल जुटी हुई…
ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का…

Spread the loveबिलासपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सरकारी…