• 14/12/2023

संसद सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 को किया गया सस्पेंड

संसद सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 को किया गया सस्पेंड
Spread the love

संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में लोकसभा सचिवालय ने 8 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बुधवार 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे सदन में कूद गए और स्मोक कैंडल जला दिया। जिससे सदन में पीला धुआं भर गया था। सांसदों के साथ मिलकर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

संसद में घुसपैठ के मामले में पुलिस अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। छठवां आरोपी ललित झा फरार है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को उसकी लोकेशन राजस्थान के नीमरानी में मिली, जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गया।

इस पूरे मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम आजाद और विशाल शर्मा है। इन सभी पर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

उधर सुरक्षा में चूक के मामले में गृह मंत्रालय ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में कमेटी ने अपनी जांच शुरु कर दी है। इस समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और एक्सपर्ट को शामिल किया गया है। समिति संसद की सुरक्षा में चूक की वजहों का पता लगाएगी साथ ही अपनी सिफारिशें भी मंत्रालय को सौंपेगी।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…