• 14/12/2023

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल 6 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल 6 साल के लिए निष्कासित
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद नेताओं की चल रही बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने दो पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पीसीसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों पूर्व विधायकों ने प्रदेश प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर सार्वजनिक तौर पर तथ्यहीन आरोप लगाए थे।

आपको बता दें बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। शैलजा मैडम की भूमिका संगठन को जोड़ने की नहीं रही, बल्कि ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म की हीरो की तरह प्रोजेक्ट करते हैं न उस तरह से मैने सरगुजा संभाग के दौरे पर देखा। डिप्टी सीएम ड्राइविंग कर रहे हैं और मैडम सामने बैठकर फोटो शूट करा रही हैं।

 वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव पर टिकट के एवज में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कांग्रेस ने दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दोनोंं के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…