• 18/12/2023

छत्तीसगढ़ में कल होगा मंत्रीमंडल का गठन, 8 मंत्री लेंगे शपथ, इन नामों की चर्चा तेज

छत्तीसगढ़ में कल होगा मंत्रीमंडल का गठन, 8 मंत्री लेंगे शपथ, इन नामों की चर्चा तेज
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद पर एक सप्ताह तक चले सस्पेंस के बाद अब मंत्रीमंडल गठन पर लोगों की निगाहें हैं। साय कैबिनेट में किस-किस को जगह मिलेगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अब मंगलवार को सभी चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। दिल्ली में कैबिनेट गठन पर चले मंथन में मंत्रियों के नामों पर मुहर लग गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को इंडोर स्टेडियम में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें 8 विधायक कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ लेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में 11 मंत्री हो जाएंगे। वहीं दो मंत्रियों के पद फिलहाल खाली रखा जाएगा।

साय कैबिनेट में कई पुराने चेहरों के साथ ही नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। मंत्रीमंडल में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, राम विचार नेताम, रेणुका साय, ओपी चौधरी का नाम शामिल है।

हालांकि कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली में सभी मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। साय मंत्रीमंडल में कौन-कौन होगा, इस रहस्य पर से कल पर्दा उठ जाएगा।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…