• 18/12/2023

दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने का क्या है सच? जानें रिश्तेदार ने क्या कहा

दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने का क्या है सच? जानें रिश्तेदार ने क्या कहा
Spread the love

भारत के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल और 1993 का गुनाहगार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर है। पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने दाऊद को जहर दिए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया है। सोशल मीडिया में चल रही इस खबर के बीच पाकिस्तान में इंटरनेट से जुड़ी तमाम सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

आरजू काजमी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश हुई है। अंडरवर्ल्ड डॉन इस वक्त कराची के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इस खबर को कोई भी कन्फर्म नहीं करेगा।

दाऊद इब्राहिम के समधी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने एक समाचार चैनल से बातचीत में इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम पर जो भी कुछ कहना होगा वो पाकिस्तान की सरकार कहेगी।

जावेद मियांदाद के इंकार और पाकिस्तान सरकार द्वारा तमाम इंटरनेट सर्विस बंद किए जाने से माना जा रहा है कि भारत के एक और दुश्मन की जिंदगी का काउंट डाउन शुरु हो गया है।

..तो इस वजह से सच छिपा रहा पाकिस्तान

दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर पर पाकिस्तान ने चुप्पी साध ली है। दरअसल पाकिस्तान 1993 बम ब्लास्ट के मास्टर माइंड मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को अपने देश के भीतर शरण देने या छिपे होने से लगातार इंकार करते आया है। अगर पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम से जुड़ी किसी भी खबर की पुष्टि उसके झूठ को बेनकाब कर सकती है।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…