• 21/12/2023

Corona: मास्क और सेनिटाइजर का दौर फिर लौटेगा! कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में 300 नए केस, 6 की मौत

Corona: मास्क और सेनिटाइजर का दौर फिर लौटेगा! कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में 300 नए केस, 6 की मौत
Spread the love

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में सबसे ज्यादा कोरोना के केस केरल से आ रहे हैं। यहां 300 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के एक्टिव मामले बढ़कर 2669 हो गया है। केरल के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें अकेले केरल में 300 नए केस हैं। केरल के अलावा कर्नाटक में 13, तमिलनाडु में 12, गुजरात में 11, महाराष्ट्र में 10, तेलंगाना में 5, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी में 2, असम, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में कोविड से 6 लोगों की जान गई। जिसमें केरल में 3, कर्नाटक में 2 और पंजाब में 1 की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि कोरोना के जो भी मामले सामने आए हैं, उनमें ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट JN.1 से जुड़े हुए हैं। बुधवार को सब-वेरिएंट JN.1 के 21 नए मामले सामने आए थे।

तेजी से कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Related post

NIA में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद ! IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…यहां देखें आदेश 

NIA में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद ! IPS पी.…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने…
Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 17 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 17 जून 2026, बुधवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal, 17 June 2026: बुधवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य…जाने अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 June 2026: बुधवार को चमकेगा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 June 2026 : आज 17 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी…