• 20/12/2023

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी सहित 26 को अर्जुन अवार्ड, इन दो को खेल रत्न

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी सहित 26 को अर्जुन अवार्ड, इन दो को खेल रत्न
Spread the love

इस साल मिलने वाले खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। वहीं अर्जुन अवॉर्ड के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। ये सभी खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को दिए जाएंगे।

खेल मंत्रालय के मुताबिक इस बार अर्जुन अवार्ड से मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा।

खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड

ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

 

Related post

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती…

Spread the loveरायपुर: रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड के ग्राम बहेसर और तुलसी मार्ग के बीच की दूरी को कम करने वाली…
Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक…

Spread the loveरायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई. उत्तरी इलाकों में भारी…
आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे।…