• 29/12/2023

Breaking: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM विष्णुदेव, बृजमोहन, ओपी चौधरी सहित सभी मंत्रियों के पास रहेंगे ये-ये विभाग

Breaking: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM विष्णुदेव, बृजमोहन, ओपी चौधरी सहित सभी मंत्रियों के पास रहेंगे ये-ये विभाग
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार 29 दिसंबर को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन विभाग अपने पास रखा है।

देखिए किसे मिला कौन सा विभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति

रामविचार नेताम

आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण

दयालदास बघेल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

लखनलाल देवांगन

वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम

श्याम बिहारी जायसवाल

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यन्वयन विभाग,

ओपी चौधरी

वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं संख्यिकी

लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

टंकराम वर्मा

खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

इसे भी पढ़ें: मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…