• 30/12/2023

कोहरे ने रोकी रेल और हवाई सफर की रफ्तार, 80 से ज्यादा फ्लाइट और 30 ट्रेनें लेट, देखिए लिस्ट

कोहरे ने रोकी रेल और हवाई सफर की रफ्तार, 80 से ज्यादा फ्लाइट और 30 ट्रेनें लेट, देखिए लिस्ट
Spread the love

उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। घने कोहरे का असर रेल और हवाई यातायात में भी देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में ट्रेनें देर से चल रही हैं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही लो विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब तक 80 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं।

घने कोहरे की वजह से बुधवार को दिल्ली से 100 और गुरुवार को 58 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया था। ऐसा ही कुछ हाल ट्रेनों का भी है, दिल्ली से देश भर के शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया जा रहा है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 30 दिसंबर को दिल्ली से चलने वाली 30 ट्रेनें देर से चल रही है।

ये ट्रेनें लेट से चल रही

मौसम अलर्ट

आपको बता दें मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी लोगों को घने कोहरे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थाना में भी घने कोहरे छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी कहर जारी रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी

 

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…