• 01/01/2024

500 साल बाद मनुवाद की वापसी; राममंदिर पर कांग्रेस नेता उदित राज के बिगड़े बोल

500 साल बाद मनुवाद की वापसी; राममंदिर पर कांग्रेस नेता उदित राज के बिगड़े बोल
Spread the love

देश विदेश में बसे राम भक्तों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इसी दिन अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने ऐसा विवादित बयान दिया है। जिससे पार्टी की मुसीबतें बढ़ सकती है। उदित राज ने राम मंदिर के निर्माण को मनुवाद की वापसी बताया है।

उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मतलब पाँच सौ वर्ष बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।” उन्होंने आगे लिखा, “बीजेपी केवल दिखावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई राजा हैं क्या, बीजेपी संविधान को नहीं मानती है।” अयोध्या दौरे पर प्रधानमंत्री के मीरा के घर जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि वह लाभार्थी नहीं निषाद के घर गए।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ, नहीं तो 5 लाख पक्का, अनोखे जॉब से पुलिस भी सकते में

साबित हो सकता है गले की फांस

उदित राज का यह बयान ऐसे समय आया है जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रण मिला है। कांग्रेस ने अब तक प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में उदित राज का बयान कांग्रेस के लिए गले की फांस साबित हो सकता है। चार महीने बाद होने वाले आम चुनाव में बीजेपी इसे मुद्दा भी बना सकती है।

कौन हैं उदित राज

आपको बता दें उदित राज साल 2014 में बीजेपी की टिकट से सांसद चुने गए थे। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। ये पहला मौका नहीं है जब उदित राज ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इसके पहले भी वे कई बार इसी तरह के विवादित बयान दे चुके हैं।

Related post

अयोध्या रामपथ हुआ पानी-पानी, धंसी सड़कें..बारिश ने विकास के तमाम दावों की खोली पोल, 6 अधिकारी सस्पेंड

अयोध्या रामपथ हुआ पानी-पानी, धंसी सड़कें..बारिश ने विकास के…

Spread the loveमानसून की पहली बारिश  जगह-जगह निर्माण कार्यों की पोल खोलने लगी है। इसमें अयोध्या का राम मंदिर भी अछूता…
बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…
CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…