• 31/12/2023

प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ, नहीं तो 5 लाख पक्का, अनोखे जॉब से पुलिस भी सकते में

प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ, नहीं तो 5 लाख पक्का, अनोखे जॉब से पुलिस भी सकते में
Spread the love

बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो लोगों को महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों रुपये का ऑफर देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। इस गिरोह के तार देश भर में फैला हुआ है।

मामले में बिहार की नवादा पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल और एक प्रिटर भी बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी All India pregnant job (Baby birth service) के नाम पर पैसा देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाते थे। All India pregnant job (Baby birth service) ग्रुप सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाता था और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूलता था।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं IIT-BHU गैंगरेप के तीनों आरोपी, PM मोदी, नड्डा और योगी के साथ कांग्रेस ने तस्वीर की जारी

इस ग्रुप के लोगों द्वारा पुरुषों से कहा जाता था कि Baby birth service में आपको निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करना होगा। इसकी एवज में बड़ी रकम दी जाएगी। अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हो गईं तो 13 लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे। अगर प्रेग्नेंट नहीं हुईं तो पांच लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे।

इनके झांसे में आने वाले लोगों से शुरु में 799 रुपये लिए गए थे। बाद में सिक्योरिटी डिपोजिट के नाम पर 5 हजार से 20 हजार की रकम ऐंठ लिए जाते थे।

भनक लगने पर नवादा पुलिस की एसआईटी ने मुन्ना नाम के एक व्यक्ति के यहां दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 8 लोगों को धर दबोचा वहीं दर्जनों आरोपी फरार हो गए। मुन्ना को इस गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पुलिस

डीसीपी कल्याण आनंद ने मीडिया को बताया कि इन साइबर ठगों का सिंडिकेट पूरे देश में फैला हुआ है। आरोपियों से पूछताछ किया जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…