• 18/07/2023

राष्ट्रपति ने भूमि प्रबंधन के लिए बेमेतरा और सरगुजा को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने भूमि प्रबंधन के लिए बेमेतरा और सरगुजा को किया सम्मानित
Spread the love

रायपुर। आज मंगलवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दो जिला सरगुजा और बेमेतरा को भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

सम्मान कार्यक्रम देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था, साथ ही प्रदेश के दो जिला सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

जिला बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने राष्ट्रपति के हाथों ”भूमि सम्मान’ 2023 ग्रहण किया। उनके साथ उनकी टीम डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना और सब-रजिस्ट्रार सुश्री वाणी अवस्थी भीउपस्थित थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए पुनरू बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकॉर्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है, जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है।

प्लेटिनम श्रेणी उन जिलों को दी जाती है, जिन्होंने डीआईएलआरएमपी के संबंधित मुख्य घटकों में सम्पूर्णता, यानी शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। देश के 9 राज्य सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भूमि सम्मान प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ के दोनों जिलों को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)-शासन के मुख्य घटकों के लिए सम्पूर्णता प्राप्त करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसलिए भूमि सम्मान 2023 प्रदान मिला।

गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैण्ड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, मॉडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा और बेमेतरा जिले में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। ये जिले भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…