• 05/01/2024

छापा मारने गई ED की टीम पर 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने किया हमला

छापा मारने गई ED की टीम पर 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने किया हमला
Spread the love

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हुआ है। ईडी की टीम कथित राशन वितरण घोटाले के मामले में छापामारी करने पहुंची थी। सीआईएसएफ के जवानों के साथ ईडी के अधिकारी जब टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पहुंचे तभी उन पर हमला किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ अधिकारियों और सीआईएसएफ के वाहनों को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक 200 से ज्यादा लोगों ने एक साथ अधिकारियों को घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों के गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। फिलहाल किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ईडी की टीम पर किए गए हमले को लेकर बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। बीजेपी नेता सुकंता मजूमदार ने कहा कि ये घटना दिखाती है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या कर सकते हैं। इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप है। ईडी कार्रवाई करेगा।

उधर ईडी की टीम ने बोनगांव के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या के ससुर और टीएमसी नेता बिजॉय कुमार घोष के घर पर भी छापा मारा है। ईडी की टीम शंकर आद्या के भाई की आइसक्रीम फैक्ट्री पर भी दबिश दी है। इसके अलावा शंकर आद्या के कर्मचारी अंजन मालाकार के घर भी पहुंची है।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…