• 04/01/2024

गणतंत्र दिवस से पहले मोस्ट वांटेड आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, 10 लाख का था इनाम

गणतंत्र दिवस से पहले मोस्ट वांटेड आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, 10 लाख का था इनाम
Spread the love

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मोस्ट वाटेंड आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवाली हिजबुल मुजाहिदीन का है, जो कि जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में वांछित है। आतंकी जावेद अहमद मट्टू पर 10 लाख रुपये का इनाम था।आतंकी जावेद अहमद मट्टू जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है। वह हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है और पाकिस्तान भी जा चुकी है।

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मट्टू A++ श्रेणी का आतंकवादी है, उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से जावेद मट्टू को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी बरामद की गई। वह जम्मू कश्मीर में हुए 5 ग्रेनेड हमले में भी शामिल था। उसे पुलिस रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धालीवाल ने बताया कि जावेद मट्टू अंतिम जीवित A++ नामित आतंकवादियों में से एक है, जो कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। वह अलग-अलग घटनाओं में 5 पुलिस कर्मियों की हत्या में भी शामिल था। इन घटनाओं में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे।

Related post

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल बाद गच्छनपल्ली में बना पक्का स्कूल

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल…

Spread the love0 बच्चों को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुकमा। छत्तीसगढ के सुकमा जिले का गच्छनपल्ली गांव कभी नक्सल प्रभावित…
खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..

खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 20.14 लाख से अधिक हेक्टेयर…
CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, पांच दिनों तक कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 13 से 17 जुलाई…