• 05/01/2024

छापा मारने गई ED की टीम पर 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने किया हमला

छापा मारने गई ED की टीम पर 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने किया हमला
Spread the love

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हुआ है। ईडी की टीम कथित राशन वितरण घोटाले के मामले में छापामारी करने पहुंची थी। सीआईएसएफ के जवानों के साथ ईडी के अधिकारी जब टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पहुंचे तभी उन पर हमला किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ अधिकारियों और सीआईएसएफ के वाहनों को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक 200 से ज्यादा लोगों ने एक साथ अधिकारियों को घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों के गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। फिलहाल किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ईडी की टीम पर किए गए हमले को लेकर बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। बीजेपी नेता सुकंता मजूमदार ने कहा कि ये घटना दिखाती है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या कर सकते हैं। इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप है। ईडी कार्रवाई करेगा।

उधर ईडी की टीम ने बोनगांव के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या के ससुर और टीएमसी नेता बिजॉय कुमार घोष के घर पर भी छापा मारा है। ईडी की टीम शंकर आद्या के भाई की आइसक्रीम फैक्ट्री पर भी दबिश दी है। इसके अलावा शंकर आद्या के कर्मचारी अंजन मालाकार के घर भी पहुंची है।

Related post

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री…

Spread the loveसरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर…
जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं…

Spread the loveजल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न…
बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल बाद गच्छनपल्ली में बना पक्का स्कूल

बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई, 20 साल…

Spread the love0 बच्चों को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुकमा। छत्तीसगढ के सुकमा जिले का गच्छनपल्ली गांव कभी नक्सल प्रभावित…