• 06/01/2024

कोल घोटाला: गिरफ्तार हो सकते हैं कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

कोल घोटाला: गिरफ्तार हो सकते हैं कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घाटाले के मामले में कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती है। रायपुर की ईडी की विशेष कोर्ट ने भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद जांच एजेंसी कांग्रेस विधायक को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

ईडी की स्पेशल कोर्ट में शनिवार को विधायक देवेन्द्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। ढाई घंटे से ज्यादा समय तक चली बहस के बाद अजय सिंह राजपूत की बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए देवेन्द्र यादव की अग्रिम जमानत खारिज कर दिया।

ईडी की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने जिरह करते हुए कहा कि बचाव पक्ष जिन आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है, उन सभी आरोपों का ईडी के पास पूरा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ईडी की जांच में जिस डायरी का जिक्र हुआ है, उसमें जिन नामों का जिक्र है, जैसे डी यादव, डी नवाज यह सभी नाम आरोपी सूर्यकांत  तिवारी के करीबी निखिल चंद्राकर ने डिकोड किया है। ऐसे में जितने भी प्रोसीड ऑफ क्राइम है उसके आधार पर हमने केस को एस्टेब्लिश किया है।

इऩ के खिलाफ जुर्माने के साथ ही जमानती वारंट

वहीं कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और अनुराग चौरसिया के खिलाफ 500 रुपये जुर्माने के साथ ही जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही अदालत में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, नवनीत तिवारी, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय और रजनीकांत को जुर्माना भरने के लिए कहा है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…