• 07/01/2024

सुनवाई के दौरान CJI के सामने रख दी गई शराब की बोतलें.. और फिर, जानें मामला

सुनवाई के दौरान CJI के सामने रख दी गई शराब की बोतलें.. और फिर, जानें मामला
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की सुनवाई का हिस्सा और फैसले अक्सर वायरल होते रहते हैं। शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऐसा ही एक असामान्य सा नजारा देखने को मिला। जब एक वरिष्ठ वकील ने उनके सामने दो व्हिस्की की बोतल पेश कर दी।

दरअसल दो शराब कंपनियों के बीच ट्रेडमार्क उल्लंघन विवाद की सुनवाई चल रही थी। सीजेआई (CJI) की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवंबर 2023 के एक फैसले के खिलाफ शराब निर्माता कंपनी पेरनोड रिकर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

इंदौर स्थित कंपनी जेके इंटरप्राइजेज को लंदन प्राइड नाम  के तहत बेवरेज बनाने से रोकने के लिए शराब कंपनी पेरनोड रिकर्ड की अपील को खारिज कर दिया गया था।

सीजेआई (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दोनों शराब कंपनी की बोतलें उनके सामने पेश कर दी। उसके बाद सीजेआई जोर से हंसे और कहा कि आप अपने साथ बोतलें लाए हैं? बाद में सीजेआई से पूछा गया कि क्या वे दोनों बोतलें जो पेश की गई है, उसे ले जा सकते हैं? इस पर सीजेआई ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां प्लीज ले जाइए।

मुकुल रोहतगी को दोनों शराब कंपनियों की बोतलों के बीच समानता दिखानी थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि ट्रेडमार्क का उल्लंघन कैसे हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह के बाद की तय की है।

इसे भी पढ़ें: कोल घोटाला: गिरफ्तार हो सकते हैं कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Related post

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकारी अस्पतालों के लिए दवा खरीद का मुद्दा चर्चा का केंद्र बन…
CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका,…

Spread the loveरायपुर । राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मंगलवार को गर्मी और उमस से…