• 07/01/2024

कांग्रेस के पूर्व विधायक के दो SEX वीडियो लीक, पार्टी ने किया निलंबित

कांग्रेस के पूर्व विधायक के दो SEX वीडियो लीक, पार्टी ने किया निलंबित
Spread the love

राजस्थान में दुष्कर्म के मामले में फंसे कांग्रेस के पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। उनकी कथित सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति एक महिला के साथ सेक्स करते दिख रहा है। दूसरे वीडियों में महिला के साथ एक लड़की भी नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मेवाराम जैन ही है। द तथ्य इन वीडियोज की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन पर रेप का आरोप है। जोधपुर के राजीव नगर थाना में एक महिला ने बाड़मेर के पूर्व विधायक के खिलाफ रेप का मामला पंजीबद्ध करवाया था। जिसमें उसने दो वीडियो का जिक्र  किया गया था।

रेप का मामला सामने आने के बाद मेवाराम जैन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक को राहत देते हुए 25 जनवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दिया था।

मेवाराम जैन तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था लेकिन वे चुनाव हार गए। वे पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी लोगों में से एक हैं। गहलोत ने उन्हें गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा  दिया था।

इसे भी पढ़ें: सुनवाई के दौरान CJI के सामने रख दी गई शराब की बोतलें.. और फिर, जानें मामला

Related post

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। तीनों…
BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर अब केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कौशल, तकनीक…