• 09/01/2024

land for job scam: में राबड़ी देवी और बेटियों का भी चार्जशीट में नाम, बढ़ सकती है मुश्किलें

land for job scam: में राबड़ी देवी और बेटियों का भी चार्जशीट में नाम, बढ़ सकती है मुश्किलें
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर है। चार्जशीट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी पुत्री मीसा भारती, हिमा यादव का भी नाम शामिल है। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती है।

इस मामले में ईडी की यह पहली चार्जशीट है जबकि सीबीआई 3 चार्जशीट फाइल कर चुकी है। दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट 16 जनवरी को इस मामले में सुनवाई होगी। ईडी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। आगे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

आपको बता दें ईडी ने इस मामले में 4751 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में ईडी ने अमित कात्याल को हिरासत में लिया था, जो कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कथित तौर पर जुड़े हुए हैं।

ये है मामला

मामला केन्द्र में यूपीए-1 की सरकार के दौरान का है। उस दौरान लालू प्रसाद यादव केन्द्रीय रेलमंत्री थे। ईडी के मुताबिक साल 2004 से 2009  के बीच लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनके सहयोगियों को जमीन के बदले इंडियन रेलवे के अलग-अलग  क्षेत्रों में ग्रुप-डी के पदों पर कई लोगों को नियुक्ति दी गई थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में पहले शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की जांच शुरु की।

इसे भी पढ़ें: CG शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने ED को ईसीआईआर रिपोर्ट पेश करने दिया निर्देश, इस दिन होगी अगली सुनवाई

Related post

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम,…

Spread the love अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती…

Spread the loveआदिवासी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में डॉ. बुधरी ताती के योगदान की मुख्यमंत्री ने की…
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना मन की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना मन की…

Spread the loveप्रधानमंत्री की ‘मन की बात विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा    मुख्यमंत्री  साय ने मुख्यमंत्री…