• 14/01/2024

कंगना रनौत ने मिस्ट्री मैन के साथ वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी, रिश्ते पर कहा- सेक्सुअल रिश्तों…

कंगना रनौत ने मिस्ट्री मैन के साथ वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी, रिश्ते पर कहा- सेक्सुअल रिश्तों…
Spread the love

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस दफा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद उनके अफेयर के चर्चे शुरु हो गए थे। अब कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़कर डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

फोटो वायरल होने के बाद कंगना रनौत का एक बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बहुत से मैसेज और कॉल आ रहे हैं, जिसमें उनसे मिस्ट्री मैन के बारे में सवाल किया जा रहा है। कंगना ने बताया कि वो मिस्ट्री मैन के साथ अक्सर सैलून के बाहर स्पॉट होती हैं।

उस शख्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि सड़क पर चल रहे लड़का और लड़की के बीच सेक्सुअल रिश्तों के अलावा भी कई तरह के रिश्ते हो सकते हैं। वो कमाल का हेयर स्टाइलिस्ट या फिर क्लाइंट हो सकता है। वो साथ में काम करने वाला सहयोगी हो सकता है या फिर उनके बीच भाई-बहन और दोस्ती का रिश्ता भी हो सकता है। हो सकता हो कि सालों तक साथ काम करने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए हों। कंगना ने मिस्ट्रीमैन के बारे में बताया कि वो उनके हेयर स्टाइलिस्ट हैं।

आपको बता दें कंगना रनौत को मुंबई में सैलून के बाहर मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था। इस तस्वीर में वो मिस्ट्री मैन का हाथ थामे हुए नजर आई थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करके पूछने लगे थे कि आखिर उनसे उनका क्या रिश्ता है? साथ ही कइयों ने तो उनके लिए लिखा था कि उन्हें लाइफ पार्टनर मिल गया है। लेकिन अब डेटिंग की खबरों पर विराम लग गया है।

आपको बता दें कंगना का नाम पहले भी कई सितारों के साथ जुड़  चुका है। ऋतिक रोशन, अजय देवगन, सूरज पंचोली जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…