• 14/01/2024

प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर भड़के रामभद्राचार्य, कांग्रेस के लिए कर दी ये भविष्यवाणी

प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर भड़के रामभद्राचार्य, कांग्रेस के लिए कर दी ये भविष्यवाणी
Spread the love

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से कांग्रेस ने इंकार कर दिया है। जिसके बाद सियासत चरम पर है। इन सबके बीच कथावाचक रामभद्राचार्य का भी बयान सामने आया है। रामभद्राचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने न्यौता ठुकराकर अच्छा नहीं किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को भगवान राम का न्योता नहीं ठुकराना चाहिए, जिसे भारत में रहना है उसे जय श्रीराम करना है।”

एबीपी न्यूज से बात करते हुए रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बड़ी राजनीतिक भूल कर दी है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस का जो हाल हुआ वही लोकसभा चुनाव में भी होगा।

अधूरे मंदिर का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए

आपको बता दें कांग्रेस ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया था और बीजेपी पर आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा था, “बीजेपी और आरएसएस अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन अपने चुनावी लाभ के लिए कर रही है। हमारे देश में लाखों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं।”

कांग्रेस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इंकार करने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया है।

शंकराचार्य ने भी उठाए थे सवाल

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि आधे-अधूरे मंदिर में भगवान को स्थापित करना धर्मसम्मत नहीं है। उन्होंने कहा था, “हम इसलिए सलाह दे रहे हैं क्योंकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हितैषी हैं, विरोधी नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित सभी पदाधिकारियों के इस्तीफे की मांग की थी।”

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने मिस्ट्री मैन के साथ वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी, रिश्ते पर कहा- सेक्सुअल रिश्तों…

Related post

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…
CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
‘कारसेवक अराजक तत्व थे उन पर गोली चलाना सही’, स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान

‘कारसेवक अराजक तत्व थे उन पर गोली चलाना सही’,…

Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर…