• 14/01/2024

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता
Spread the love

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। देवड़ा के साथ ही मुंबई कांग्रेस के कई नेताओं ने भी शिवसेना का दामन थाम लिया। सीएम एकनाथ शिंदे ने देवड़ा को पार्टी का झंडा देकर शिवसेना की सदस्यता दिलाई।

कौन हैं मुरली देवड़ा

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत मुरली देवड़ा के पुत्र हैं। हाल ही में उन्हें एआईसीसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। मिलिंद देवड़ा महज 27 साल की उम्र में ही कांग्रेस की टिकट से सांसद चुने गए थे। वे 15 वीं लोकसभा के सबसे युवा सदस्य थे। साल 2009 में मुंबई दक्षिण सीट से वो विजयी हुए। हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वे शिवसेना के अरविंद सावंत से हार गए।

55 साल पुराना रिश्ता खत्म

कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए मिलिंद देवड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।”

इसलिए थे नाराज

वे मुंबई दक्षिण सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी थी। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (UBT) से किसी भी लोकसभा क्षेत्र पर दावा नहीं करने को कहा था जब तक कि सीट बंटवारे की बातचीत को अंतिम रुप न दिया जाए। उन्होंने कहा था कि उनके पिता मुरली देवड़ा सहित उनके परिवार ने 40 वर्षों से अधिक समय तक इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने भी दिया इस्तीफा

 

Related post

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने भी दिया इस्तीफा

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस…

Spread the loveराहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को रविवार को…
कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, BJP नहीं इस दल में होंगे शामिल!

कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस दिग्गज नेता…

Spread the loveकांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक कद्दावर नेता ने प्राथमिक सदस्यता से अपना…
मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर सीरियल ब्लास्ट की धमकी

मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर…

Spread the loveदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले…