• 18/01/2024

14 की मौत: तालाब में नाव पलटने से 12 छात्र और 2 शिक्षकों की मौत, CM ने जताया दुख

14 की मौत: तालाब में नाव पलटने से 12 छात्र और 2 शिक्षकों की मौत, CM ने जताया दुख
Spread the love

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तालाब में एक नाव पलटने से 14 की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 छात्र और 2 शिक्षक हैं। नाव में 27 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें कि 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी भी चार से पांच लोग लापता है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक नाव में 23 छात्र और 4 शिक्षक सवार थे। जबकि नाव की क्षमता 14 लोगों की थी ही थी। हादसे के बाद से अब तक राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जो छात्र गंभीर रुप से घायल हुए हैं उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र वडोदरा के एक स्कूल के थे।

इसे भी पढ़ें: सरकारी अधिकारी की बेरहमी से पिटाई, पूर्व CM के करीबी पर आरोप, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

हादसे की जानकारी लगने के बाद सीएम भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर कहा, “वडोदरा के हरणी तालाब में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है। मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं जिन्होंने अपनी जान खो दी। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हूं। भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।”

इसे भी पढ़ें: फिर पकड़ाया करोड़ों का सोना, बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने लग्जरी कार से किया बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

Related post

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, देखें LIVE

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास भी आज…
BREAKING : सीएम साय आज राजधानी में आयोजित कई कार्यक्रमो में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल

BREAKING : सीएम साय आज राजधानी में आयोजित कई…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम…
वंदे मातरम् का अपमान अब पड़ेगा भारी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ नया कानून

वंदे मातरम् का अपमान अब पड़ेगा भारी, राष्ट्रपति की…

Spread the loveनई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कानूनी कदम उठाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की…