• 18/01/2024

फिर पकड़ाया करोड़ों का सोना, बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने लग्जरी कार से किया बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

फिर पकड़ाया करोड़ों का सोना, बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने लग्जरी कार से किया बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों का सोना जब्त किया है। पुलिस ने लग्जरी कार से 3 किलो 126 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्कर इसे पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक लग्जरी कार महासमुंद की ओर आ रही है। इसमें भारी मात्रा में सोना रखा हुआ है। जिसके बाद महासमुंद पुलिस छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर रेहटीखोल चेकपोस्ट पर पुलिस ने कड़ी चेकिंग शुरु कर दी।

इसे भी पढ़ें: ‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

इस दौरान एक होंडा सिटी कार को पुलिस ने रोका। पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की तो वो सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार की चेकिंग की। कार के अंदर चेंबर में रखे पैकटों से पुलिस ने सोने के 11 बिस्किट, 3 सोने की बड़ी पट्टी और 5 छोटी पट्टी बरामद की।

इसे भी पढ़ें: सरकारी अधिकारी की बेरहमी से पिटाई, पूर्व CM के करीबी पर आरोप, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

कार से कुल 3 किलो 126 ग्राम सोना बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहा था।

5 करोड़ का सोना हुआ था बरामद

आपको बता दें 4-5 दिन पहले ही महासमुंद पुलिस ने ओडिशा बॉर्डर में दो कार से 7 किलो सोना बरामद किया था। जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। महासमुंद पुलिस ने इस मामले को भारत सरकार की एजेंसी डीआरआई को आगे की जांच के लिए सौंप दिया था।

इसे भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तर आधे दिन रहेंगे बंद

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…