• 20/01/2024

SAIL और NMDC पर सरकार का बड़ा एक्शन, 3 डायरेक्टर सहित 26 अधिकारी सस्पेंड

SAIL और NMDC पर सरकार का बड़ा एक्शन, 3 डायरेक्टर सहित 26 अधिकारी सस्पेंड
Spread the love

इस्पात मंत्रालय ने सरकारी महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के दो बोर्ड स्तर के अधिकारियों और लौह अयस्क कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के एक निदेशक को निलंबित कर दिया है। सेल ने शेयर बाजार को बताया कि उसने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 26 अन्य अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कंपनी ने कहा कि इस्पात मंत्रालय ने 19 जनवरी, 2024 के अपने पत्रों के जरिए ”भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के आचरण, अनुशासन और अपील नियम, 1977 के नियम 20 के उप-नियम (1) द्वारा दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए वी एस चक्रवर्ती, निदेशक (वाणिज्यिक) और ए के तुलसियानी, निदेशक (वित्त) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।”

इस्पात मंत्रालय के एक अन्य उपक्रम एनएमडीसी ने भी कहा कि उसके बोर्ड स्तर के अधिकारी वी सुरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने कहा, ”इस्पात मंत्रालय ने एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्यिक) वी सुरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।”

सेल ने एक अलग बयान में कहा कि यह मामला लोकपाल के निर्देशानुसार की जा रही कुछ जांचों से संबंधित है। सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ”कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इसका कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हम कॉरपोरेट प्रशासन और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित हैं। सेल लगातार मजबूत स्थिति में है।”

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…