• 21/01/2024

प्राण प्रतिष्ठा के दिन खुला रहेगा AIIMS का OPD, 22 जनवरी को आधे दिन बंद रखने का फैसला वापस

प्राण प्रतिष्ठा के दिन खुला रहेगा AIIMS का OPD, 22 जनवरी को आधे दिन बंद रखने का फैसला वापस
Spread the love

दिल्ली एम्स ने आखिरकार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखने का अपना फैसला वापस ले लिया है। सोमवार को ओपीडी बाकी दिनों की तरह ही चालू रहेगी। न सिर्फ एम्स बल्कि राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग सभी अस्पताल इस दिन खुले रहेंगे।

एम्स, राम मनोहर लोहिया सहित राजधानी दिल्ली में संचालित चारों अस्पतालों को 22 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। इस फैसले के बाद केन्द्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। केन्द्र के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि क्या भगवान राम इस बात से सहमत होंगे कि उनके स्वागत के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बधित हैं।

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राम राज्य में ऐसा कभी नहीं होता।

चारों अस्पतालों ने क्या कहा?

एम्स द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने 22 जनवरी को दोपहरण 2ः30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। शाम को ओपीडी चालू रहेगी।

सफदरजंग अस्पताल ने भी बयान जारी कर कहा कि 22 जनवरी को ओपीडी सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8 से 10 बजे तक होगा। लैब सेवाएं/रेडियोलॉजिकल सेवाएं प्रातः 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। वहीं, फार्मेसी सेवाएं दोपहर तक चालू रहेंगी।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओर से भी जारी बयान में कहा गया है कि ओपीडी, लैब सेवाएं और नियमित सेवाएं अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के दिन दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी।

लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाओं के लिए सोमवार को सुबह 8-10 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा और रजिस्टर्ड मरीजों को देखा जाएगा।

Related post

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…
जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें…

Spread the loveजनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में…