• 21/01/2024

पुलिस भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, आयुसीमा में मिलेगी बड़ी छूट, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

पुलिस भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, आयुसीमा में मिलेगी बड़ी छूट, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
Spread the love

Chhattisgarh Police recruitment 2024: पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 06 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि 01 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।

इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाती है।’’ पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अन्य प्रावधान पूर्वानुसार रहेंगे।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…