• 21/01/2024

Video: चाकू से गोदा फिर बाइक से बांधकर घसीटा, एनकाउंटर के बाद हमलावर गिरफ्तार

Video: चाकू से गोदा फिर बाइक से बांधकर घसीटा, एनकाउंटर के बाद हमलावर गिरफ्तार
Spread the love

दिल्ली से सटे नोएडा से रुह कंपा देने वाला एक मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावरों ने घायल युवक को बाइक में बांधकर सड़क पर घसीटा। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों अनुज और नितिन को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बरौला में रहने वाला अनुज निजी अस्पताल में काम करता है। उसका चचेरा भाई दूध का कारोबार करता है। शनिवार रात को अनुज और नितिन की गांव में ही रहने वाले मेहंदी हसन से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिए। चाकू मारने के बाद उसे बाइक में बांधकर गांव में घुमाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मेहंदी हसन को घसीटते हुए दोनो बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घायल मेहंदी हसन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पिता पर कातिलाना हमला का बदला

मीडिया से बात करते हुए नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि साल 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मराकर घायल कर दिया था। जिसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से ही अनुज मेहंदी हसन से रंजिश रखता था।

बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान भी कोर्ट में मेहंदी और अनुज के बीच कई बार कहासुनी हुई। शनिवार को भी दोनों के बीच में बहस हुई, जिसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस एनकाउंटर में घायल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। दोनों ने पुलिस पार्टी के ऊपर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं।

Video

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…