• 27/01/2024

‘बीजेपी ऑपरेशन लोटस की रच रही साजिश, विधायकों को 25-25 करोड़ के ऑफर’, CM ने लगाए गंभीर आरोप

‘बीजेपी ऑपरेशन लोटस की रच रही साजिश, विधायकों को 25-25 करोड़ के ऑफर’, CM ने लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

दिल्ली में बीजेपी ऑपरेशन लोटस की साजिश रच रही है। विधायकों को खऱीदने के लिए 25-25 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए हैं। बीजेपी पर ये सनसनीखेज आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने उनकी पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क किया है। इसके साथ ही अफवाह फैला रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है।

इन दावों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं।

उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।” हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

आप संयोजक ने आगे कहा कि ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…